नवाबगंज: बाराबंकी में ओवरलोड ई-रिक्शे बन रहे मौत का कारण, सवारी की जगह ढो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर, सरिया और भारी सामान
बाराबंकी में सवारी ढोने के लिए पंजीकृत ई-रिक्शाओं का खुलेआम मालवाहक वाहनों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर कई ई-रिक्शे अपनी क्षमता से कहीं अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, सरिया, पाइप, सीढ़ियां और अन्य भारी सामान लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।