ग्वालियर के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार रात 8 बजे जारी की गई। निर्माण और संधारण कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।