परबतसर नगर पालिका चेयरमैन चुनाव में वोटिंग पूरी, रिजल्ट का इंतजार!
कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने अपने-अपने मत डाल दिए हैं। अब सभी की नजरें होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परबतसर के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। समर्थक अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
किसके सिर सजेगा परबतसर नगर पालिका चेयरमैन का ताज?