बरेली: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में खतना के दौरान नस कटने से 18 माह के बच्चे की हुई मौत, एसपी दक्षिण ने दी जानकारी
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। 11 अगस्त को रफीक अहमद के घर खुशियां छाईं थीं। उनके पोते अरमान का खतना होना था।नाते-रिश्तेदार घर पहुंचे थे और घर में एक तरह से जश्न का माहौल था। दोपहर करीब 11:30 बजे पड़ोस के ही टिसुआ गांव के नाई कबीर खतना करने के लिए पहुंचे। खतने के दौरान गलत नस कटने के कारण अरमान की उपचार के दौरान हुई मौत।