उदयपुर: परसा कोल माइंस से साल्ही नदी में छोड़ा गया दूषित कालापानी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया
सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत परसा कोल माइंस से साल्ही नदी में काला दूषित पानी छोड़ गया है। वही यह दूषित पानी आगे अटेम नदी में मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है साथ ही ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है।ग्रामीणों ने पर्यावरण विभाग से पानी के संपन्न लेकर वैज्ञानिक जांच करने की मांग उठाई है।