हरनौत: बीच बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, 70 बच्चों ने कराया नामांकन
हरनौत बाजार के बीच बाजार में स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार की सुबह 10 बजे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक महारानी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विद्यालय में प्रवेश लेने पहुंचे नन्हे बच्चों का विद्यालय परिवार के द्वारा तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।जिससे सकारात्मक संकेत माना गया।