मनोहरथाना: मनोहरथाना विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरथाना में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।