हाथरस: गांव जलालपुर में खेत पर पानी लगा रहे युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में खेत पर पानी लगा रहे एक युवक गब्बर पुत्र सीताराम को सांप ने पैर पर काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह खेत पर पानी लग रहा था।