बांका: मोहर्रम को लेकर बांका सदर थाना से 48 इमामबाड़ों को लाइसेंस किया गया निर्गत
Banka, Banka | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बांका सदर थाना द्वारा आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सदर थाना से कुल 48 इमामबाड़ों को लाइसेंस निर्गत किया गया।थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी इमामबाड़ों की ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे।