पथरिया: पथरिया में पुलिसकर्मियों ने घायल हिरण के बच्चे का कराया उपचार, वन विभाग को सौंपकर पेश की मानवता की मिसाल
पथरिया। जंगल क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले हिरन के बच्चे को पुलिस ने इलाज कराकर वन विभाग के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार किसी जंगली जानवर के हमले से घायल हिरन का बच्चा मिला था। जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने उपचार के बाद उसे फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर महफूज खान (पथरिया) को सौंप दिया। वन विभाग द्वारा हिरन के बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।