कालपी: महेवा में मनरेगा कर्मी हड़ताल पर, 8 माह से मानदेय न मिलने पर 25 अप्रैल तक कलमबंद कार्य बहिष्कार
Kalpi, Jalaun | Apr 16, 2026 महेवा ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा कर्मियों और रोजगार सेवकों ने पिछले 8 माह से मानदेय न मिलने के विरोध में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे से दस दिन की कलमबंद हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है।