जगदलपुर: आंगनबाड़ियों में तितली की उड़ान से मिली मुस्कान, ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने रचे खुशियों के नए रंग
जगदलपुर, 10 मई 2026/नन्हे हाथों में रंगीन कागज़, आँखों में भविष्य के सपने और चेहरे पर मासूम मुस्कान—आंगनबाड़ी केंद्रों में जब 'तितली' संस्था के साथ खुशियों ने दस्तक दी, तो गर्मी की तपिश भी उत्साह के आगे फीकी पड़ गई। इस पूरे सप्ताह शिविर में आयोजित रंग-बिरंगी और आनंदमयी गतिविधियों ने न केवल बच्चों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें सीखने के नए अवसर भी प्रदान किए। का