निवाई: SBI कर्मचारी 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल पर, 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
Niwai, Tonk | May 18, 2026 ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की अपील पर SBI कर्मचारी 25 और 26 मई को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। सोमवार को जोनल और प्रशासनिक कार्यालयों पर धरना होगा।