डॉ. अंबेडकर नगर: महू कोदरिया के युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज
महू के कोदरिया स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान लक्की के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर ढोलक बजाने का कार्य करता था। परिजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी तब हुई जब उसने काफी देर त