गुरूर: ग्राम रमतरा में लाखों खर्च के बावजूद गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था नहीं, गर्मी के दिनों में भटक रहे हैं मवेशी
Gurur, Balod | Mar 30, 2026 राज्य सरकार द्वारा लगातार मवेशियो के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर गौ संरक्षण की दिशा मे लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण इलाको मे ग्राम पंचायत की लापरवाही से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत रमतरा ने भी गत वर्ष यहां गौठान का निर्माण कर लाखो रुपए खर्च कर खानापूर्ति कर दिए है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।