लखीमपुर: सेठघाट के पास बनी पुलिया बारिश के चलते धंसी, लोगों का आवागमन हुआ बाधित, राहगीरों को निकालने में हो रही भारी समस्या
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के सेठघाट रोड पर सेठ घाट के पास बनी पुलिया बाइट 27 जून 2024 को हुई पहली बारिश में ही धंस गई थी। लेकिन खबर भेजे जाने तक धंसी हुई। पुलिया की कोई सुध लेने वाला नहीं है। पुलिया धंस जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को आने और जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।