शाजापुर: शाजापुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पर 9 कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज, नेताओं ने कहा - पीछे नहीं हटेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुतला दहन के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के नौ नेताओं सहित तीन-चार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई रविवार रात बस स्टैंड क्षेत्र में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद की गई। मामला मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के विरोध से जुड़ा है।