फूलपुर: बीती रात शादी समारोह में बवाल, बरातियों के उत्पात से पथराव, कई लोग घायल, अंबेडकर की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल मुड़ियार में बीती रात एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब नशे में धुत कुछ बरातियों ने जमकर उत्पात मचा दिया। विरोध करने पर घराती और बराती पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।