मेहदावल: संतकबीरनगर के मेंहदावल में आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख, मारपीट में पांच लोग हुए घायल
संतकबीरनगर। जनपद के मेंहदावल कस्बे के बसडीला मोहल्ले में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे भीषण आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आगजनी की इस घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बसडीला मोहल्ले