गुमला: जिले में बस किराया वृद्धि के खिलाफ मूली पड़हा के सदस्यों ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
Gumla, Gumla | Jun 9, 2026 गुमला। बस किराया में हुई बढ़ोतरी के विरोध में मूली पड़हा गुमला के पदाधिकारियों ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के किराये में संशोधन की मांग की।मूली पड़हा के प्रतिनिधि देवेन्द्र लाल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है।