खंडवा नगर: सरकारी कन्या छात्रावास: खाने में इल्ली, गंदा पानी, शिकायत पर प्रताड़ना, छात्राएं पहुंची कलेक्ट्रेट
खंडवा। सरकारी सीनियर महाविद्यालय जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने मंगलवार दोपहर 12 बजे को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में उन्हें लंबे समय से सड़ा-गला भोजन और गंदा पानी दिया जा रहा है, जिसकी शिकायत करने पर वार्डन द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।