डलमऊ: डलमऊ के निराला पार्क में शुभम गौड़ ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए कराया रोजा इफ्तार पार्टी
बुधवार को समय लगभग 6:14 पर डलमऊ के निराला पार्क पर नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने हिंदू मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोजा इफ्तार पार्टी आयोजन कराया।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।