सरदारशहर: चूरू में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत बंधनाऊ उतरादा में किसान जागरूकता कार्यक्रम
चूरू। कृषि विज्ञान केंद्र, चूरू-1 ने भारत सरकार के निर्देश पर 'खेत बचाओ अभियान' के तहत ग्राम बंधनाऊ उतरादा में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण ने मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई और संसाधन की जानकारी दी।