बीना: ग्राम बरधा में तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत व दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Bina, Sagar | May 20, 2025 25 वर्षीय पुष्पेंद्र प्रताप नाथूराम अहिरवार निवासी वीर सावरकर वार्ड सोमवार की रात मोटरसाइकिल से बीना से खुरई जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने ग्राम बरधा में टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है वहीं पुलिस ने मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया ।