बीना: परसोरा रेलवे फाटक कई दिनों से बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | May 19, 2025 ग्राम परसोरा स्थित रेलवे फाटक कई दिनों से बंद होने की वजह से ग्रामीण परेशान है और कई शिकायतों के बावजूद भी रेलवे फाटक नहीं खोला गया और लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। जानकारी अनुसार ग्राम परसोरा गेट नंबर 113/ ई को कई दिनों से नहीं खोला गया। जिसकी वजह से ग्रामीणों को कृषि काम करने एवं अन्य गांव जाने के लिए परेशान होना पड़ता है।