टोंक: ग्राम कुरेडा़ में मारपीट का मामला सामने आया, पीड़ित ने पीपलू थाना में दी रिपोर्ट
पीपलू पुलिस थाना अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ग्राम कुरेड़ा निवासी पीड़ित राजेश पुत्र रामपाल अहीर ने पीपलू थाना में उपस्थित होकर मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। रामप्रसाद ने पीड़ित राजेश के सिर पर लोहे के सरिया से मार दी। जिससे पीड़ित राजेश के सिर में 6-7 टांके लगे व कमर की रीड की हड्डी में अंदरूनी चोट आई है।