टोंक: राजस्थान में भाजपा सरकार की विफलता से बजरी माफियाओं का गुंडाराज और आतंक चरम पर है- सचिन पायलट, विधायक टोंक
टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा- राजस्थान में भाजपा सरकार की विफलता और लापरवाही के चलते बजरी माफियाओं का गुंडाराज और आतंक चरम पर है।चित्तौड़गढ़ में बजरी माफिया द्वारा रिटायर्ड एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या कर देना, राज्य की कानून व्यवस्था और सरकार की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।