टोंक: सआदत अस्पताल के चिकित्सकों ने 86 वर्षीय वृद्ध महिला का सफल ऑपरेशन किया
टोंक सआदत अस्पताल चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने 86 वर्षीय वृद्ध महिला सज्जन देवी का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण आपरेशन कर एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। सआदत अस्पताल प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ हनुमान प्रसाद बैरवा ने मंगलवार को बताया कि खरेड़ा निवासी महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है।