लातेहार: भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक का हुआ आयोजन,संगठन प्रभारी रहे शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय लातेहार में जिला अध्यक्ष बंसी यादव की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के मंत्री सह संगठन प्रभारी मनीर उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।