जबलपुर: रांझी: सब्जी व्यापारी के सूने मकान में चोरी, पैसे, गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी चोरी
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर पास निवासरत एक सब्जी व्यापारी के घर चोरी का मामला सामने आया है, रांझी पुलिस ने शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे बताया कि हनुमान मंदिर के पास निवासरत रामहेतु मौर्य उम्र 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 16 अप्रैल को घर मे ताला लगाकर रायबरेली उ.प्र एक शादी में गया हुआ था, इसी बीच तीन दिन पहले उनके पास पड़ोसी का फोन आया,