विराटनगर: अलवर में बाल मित्र गांवों में 272 बच्चों को टी-शर्ट का वितरण किया गया
Viratnagar, Alwar | Apr 15, 2026
भामाशाहों के सहयोग से सुमेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न बाल मित्र गांवों में 272 बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गईं। बागावास अहिरान, बनीपार्क, सूरजपुरा सहित कई गांवों में यह वितरण हुआ। पहले ही बच्चों को बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतलें दी जा चुकी हैं तथा फीस राशि खातों में भेजी गई है।