मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में मंत्री संजय सरावगी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ की समीक्षा बैठक
बिहार सरकार के मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग संजय सरावगी की अध्यक्षता में मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग के सभी अधिकारी जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही से निर्धारित समयावधि में करे।