मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने 106 सुयोग्य श्रेणी के लोगों को अभियान बसेरा-2 का पर्चा प्रदान किया। इस दौरान 06 परिवार को बासगीत पर्चा भी दिया गया। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 04:45 बजे दिया गया।