दमोह: जिला न्यायालय परिसर में हथियारो सहित घूम रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस व 3 चाकू बरामद; पुलिस ने किया कोर्ट में पेश
Damoh, Damoh | Jun 18, 2026 दमोह जिला न्यायालय परिसर में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस को हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन बटनदार चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक और एक नाबालिग शामिल है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।