सिकंदरा: बहबलपुर में होली पर गूंजते फाग गीत, नई पीढ़ी बुजुर्गों की परंपरा को आगे बढ़ा रही; ढोलक-मंजीरे की थाप पर मनाया उत्सव
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बहबलपुर गांव में होली के अवसर पर फाग गायन की एक अनूठी परंपरा आज भी जीवित है। गांव के बुजुर्गों द्वारा शुरू की गई यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे अब नई पीढ़ी भी पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है। होली के मौके पर गांव के युवा और बुजुर्ग ढोलक, मंजीरा, चिमटा और झीके जैसे यंत्रों की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाते हैं। इन गीतों से पू