राजपुर: अमरपुर गांव का शराब तस्कर, जो पांच साल से था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
धनसोइ थाना पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार सोमवार को पूर्वाहन 11:00 बजे गिरफ्तार किया। जिसे जेल भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी लालजी बिंद के विरुद्ध उत्पाद कोर्ट द्वारा कुर्की जब्ती का इश्तेहार निकला हुआ था। जिसमें उक्त व्यक्ति को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।