शामली: शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया
Shamli, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर 1 बजे शामली तहसील में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश डीएम ने अफसरों को दिए। मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगातार शिकायतों को सुना गया।