गोंडा: मजरा पंडित पुरवा गांव से लापता युवक का शव तालाब में मिला
Gonda, Gonda | May 1, 2025 गुरुवार 10 बजे धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्र गढ़ नौसी के मजरा पंडित पुरवा गांव निवासी युवक जितेन्द्र (22) वर्ष का शव घर के पीछे स्थित एक तालाब में उतराता मिला है जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में अचानक लापता हो गया था, परिजन खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार को घर के पीछे स्थित तालाब में शव उतराता मिला है।