महागामा: महागामा के गांधीनगर निवासी कुमार हर्षित का 69वां एसजीएफआई क्रिकेट टीम में चयन, महागामा से पहली बार
Mahagama, Godda | Apr 24, 2026 महागामा के गांधीनगर निवासी कुमार हर्षित पिता रंजीत कुमार सिंह का चयन 69 वां एसजीएफआई क्रिकेट टीम में हुआ है जो की महबूबनगर तेलंगाना में होने जा रहा है जिसके लिए रांची में एक महीने का कैंप लगाया गया जिसमें करीब 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें कुमार हर्षित का चयन हुआ। यह महागामा के लिए और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।