उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत के कचहरी घाट में दो दिवसीय बाउल संगीत संपन्न, श्रोता खूब झूमे
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत कचहरी घाट में सार्वजनिक कीर्तन कमिटी की ओर से दो दिवसीय आयोजित बाउल संगीत रविवार की देर रात संपन्न हो गया है। बाउल संगीत सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।बाउल संगीत के अंतिम दिन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उधवा अयूब अली,सचिव विश्वजीत मंडल,झामुमो जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक,पंच समिति सलाम शेख पहुंचे।