हिसुआ: टी.एस. कॉलेज, हिसुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेड रन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
Hisua, Nawada | Jul 9, 2026 टी.एस. कॉलेज, हिसुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेड रन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़का एवं लड़की वर्ग की प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयोजित की गईं।