कटंगी: कटंगी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, क्षेत्र भर के आदिवासी समुदाय ने निकाली भव्य रैली
आदिवासी गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक विश्व आदिवासी दिवस शनिवार को कटंगी में पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग नगर मुख्यालय पहुंचे। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-डंडा, गोंडी गीतों और झांकियो