जमुई: भीठरा गांव के पास हाईस्पीड पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे झाझा रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे एक ई-रिक्शा को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में केवाल फरियत्ता निवासी अमजल अंसारी और एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पहले सोनो अस्पताल लाया जहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।