मिलक: खाता चिंतामल गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Milak, Rampur | Mar 7, 2024 कोतवाली मिलक क्षेत्र के खाता चिंतामल गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मिलक सीएचसी भेजा, जहां से एक युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं 2 का इलाज मिलक सीएचसी में ही चल रहा है।