मिलक: भाजपा नेता एम.अब्बास नकवी ने रठौंडा शिव मंदिर में किसान मेले का उद्घाटन कर किया जलाभिषेक, विरोधियों पर बोला हमला
Milak, Rampur | Mar 6, 2024 भारतीय जनता पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रठौंडा के शिव मंदिर में पहुंचकर किसान मेले का उद्घाटन किया।साथ ही शिव मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उन्होंने विरोधी नेताओं पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की इन दिनों जो बयान बाजी हो रही है जो मोदी जी को लेकर अपशब्द बोल रहे हैं, उनका दिमागी संतुलन खराब हो चुका है। उनको चाहिए वह अपना मानसिक संतुलन ठीक करा लें।