बरेली: बरेली में पंखिया गैंग का बड़ा भंडाफोड़, 5 चोरियों का खुलासा, सलमान गिरफ्तार; अफरीद, मुजाहिद, कादिम रसूल और मारुति फरार
बरेली के कैंट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात पंखिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के माल को बेचकर हासिल किए गए 1.82 लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।