धमतरी: धमतरी में खूनी झड़प, भीड़ पर फेंका तेजाब, 2 युवक बुरी तरह झुलसे, एएसपी ने क्या कहा, जानिए
बता दे की आपसी विवाद को लेकर धमतरी के रामबाग निवासी विजय सोनकर अपने 8 से 10 साथियों को लेकर गणेश चौक के पास एक युवक के घर गया था। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। तभी गणेश चौक निवासी युवक अपने घर में रखे बर्तन साफ करने वाले तेजाब को भीड़ में फेंक दिया। जिसकी चपेट में आने से विनय गवली और लक्की नाम का युवक आ गए।