गोहद: साइबर ठगी से बचने के दिए टिप्स, गोहद तथा मालनपुर थाना प्रभारी ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक।
Gohad, Bhind | Jul 6, 2026 साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गोहद तथा मालनपुर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी गौहद थाना प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने छात्रों को बताया कि आजकल सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और केवाईसी के नाम पर छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है।