गोरखपुर: सिपाही ने 10 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया, PM रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल से 10 वर्ष की मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में 35 साल के सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिला अस्पताल से बच्ची को मोटरसाइकिल पर ले जाते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था।इसके बाद उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।तो उसने कई घंटे पुलिस को गुमराह किया लेकिन जो बात सामने आई उसने सभी के होश उड़ा दिए।