नौगढ़: तिवारीपुर में मैजिक की टक्कर से युवक घायल, घटना का वीडियो हुआ वायरल
चकरघट्टा के जनकपुर गांव निवासी संजय नामक युवक को बीते दिनों तिवारीपुर में एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वही चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गईं।